स्मॉग और कम विजिबिलिटी का असर: दिल्ली IGI एयरपोर्ट पर 110 फ्लाइट्स रद्द, सैकड़ों उड़ानें लेट

दिल्ली की खराब हवा और घने स्मॉग ने एक बार फिर हवाई यातायात को बुरी तरह प्रभावित कर दिया है, जिससे यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।

नमस्कार मैं Deepak और आप देख रहे हैं TazaSamachar.com 

 दिल्ली की बिगड़ती हवा ने एक बार फिर आम लोगों के साथ-साथ हवाई यात्रियों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। रविवार को घने स्मॉग और कम विजिबिलिटी के कारण दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उड़ान सेवाएं प्रभावित रहीं।

जानकारी के मुताबिक, खराब मौसम की वजह से 110 फ्लाइट्स रद्द करनी पड़ीं, जबकि 370 से अधिक उड़ानें देरी से संचालित हुईं। कई यात्रियों को एयरपोर्ट पर घंटों इंतजार करना पड़ा, वहीं कुछ को अपनी यात्रा रद्द करनी पड़ी।

मौसम विभाग के अनुसार, दृश्यता घटकर मात्र 110 मीटर रह गई थी, जिससे टेकऑफ और लैंडिंग में भारी परेशानी आई। इसी बीच दिल्ली का एयर क्वालिटी इंडेक्स 386 दर्ज किया गया, जो ‘बेहद खराब’ श्रेणी में आता है।

एयरलाइंस और प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि एयरपोर्ट निकलने से पहले फ्लाइट की जानकारी जरूर जांच लें।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सिडनी में यहूदी त्योहार के दौरान बोंडी बीच पर फायरिंग, 10 लोगों की मौत की खबर, 2000 लोग थे मौजूद

ऑस्ट्रेलिया हमले के बाद हनुक्का पर अलर्ट, दुनियाभर में यहूदी आयोजनों की सुरक्षा कड़ी

दिल्ली–मुंबई एक्सप्रेसवे पर दो जगह भीषण हादसे, तेज रफ्तार कार कंटेनर में घुसी; 2 की मौत