भीड़ की हिंसा ने हिला दिया बांग्लादेश, BNP नेता के घर में आगजनी, मासूम बच्ची की मौत

नमस्कार मैं Deepak और आप देख रहे हैं TazaSamachar.com 

 बांग्लादेश एक बार फिर भीड़ की हिंसा से दहल उठा है। राजनीतिक तनाव के बीच उग्र भीड़ ने BNP (बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी) से जुड़े एक नेता के घर पर हमला कर दिया। पहले तोड़फोड़ की गई और फिर घर में आग लगा दी गई।

आग इतनी तेजी से फैली कि घर में मौजूद लोग बाहर निकलने का मौका तक नहीं पा सके। इस दौरान नेता की 7 साल की मासूम बेटी आग में फंस गई और जिंदा जल गई। बच्ची की दर्दनाक मौत ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया।

घटना की सूचना मिलते ही दमकल और पुलिस की टीमें मौके पर पहुंचीं, लेकिन तब तक सब कुछ राख में बदल चुका था। पुलिस ने इलाके में अतिरिक्त बल तैनात कर दिया है और हिंसा में शामिल लोगों की पहचान की जा रही है।

  क्या बोले पुलिस अधिकारी?

पुलिस के मुताबिक,

“यह सुनियोजित हमला प्रतीत होता है। दोषियों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।”

 राजनीतिक प्रतिक्रिया

BNP नेताओं ने इस घटना को लोकतंत्र पर हमला बताया है। विपक्षी दलों ने सरकार पर कानून-व्यवस्था पूरी तरह फेल होने का आरोप लगाया है।

  क्यों गंभीर है यह मामला?

राजनीतिक हिंसा में मासूम की मौत

भीड़ के खिलाफ कानून का डर खत्म

आम नागरिकों की सुरक्षा पर सवाल

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सिडनी में यहूदी त्योहार के दौरान बोंडी बीच पर फायरिंग, 10 लोगों की मौत की खबर, 2000 लोग थे मौजूद

ऑस्ट्रेलिया हमले के बाद हनुक्का पर अलर्ट, दुनियाभर में यहूदी आयोजनों की सुरक्षा कड़ी

दिल्ली–मुंबई एक्सप्रेसवे पर दो जगह भीषण हादसे, तेज रफ्तार कार कंटेनर में घुसी; 2 की मौत